हाथ जोड़ा, हाल-चाल पूछा; संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, देखें वीडियो

Namo Meet RAGA Video Viral: नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में आज एक खास और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के मौके पर प्रेरणा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच कुछ समय तक बातचीत हुई। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में दोनों नेता आपस में चर्चा करते नजर आए, जबकि आसपास भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

आम तौ र पर संसद और चुनावी मंचों पर एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले पीएम मोदी और राहुल गांधी का यह सहज संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 11 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश भी वहां उपस्थित थे। प्रधानमंत्री सभी नेताओं से मिलते हुए आगे बढ़े और राहुल गांधी के सामने कुछ पल रुककर उनसे बातचीत की। हालांकि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा फुले की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समानता, न्याय और शिक्षा जैसे मूल्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने बताया कि फुले ने समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोदी ने यह भी कहा कि फुले के विचार आज भी समाज को प्रगति और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करते हैं।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button