#Social

हिमईरा पोर्टल पर धड़ाधड़ बिक रहे रक्षाबंधन गिफ्ट बॉक्स


Shimla. शिमला। हिमईरा पोर्टल पर रक्षाबंधन गिफ्ट बॉक्स धड़ाधड़ बिक रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 3100 ऑनलाईन ऑर्डर आए हैं। रक्षा बंधन के त्यौहार को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से हिमईरा पोर्टल पर रक्षाबंधन गिफ्ट बॉक्स की डिमांड बढ़ रही है। हिमईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने गिफ्ट बॉक्स पर अब 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। हिमाईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने गिफ्ट बॉक्स को लोग रक्षाबंधन पर अपने भाई, भाभी और बहन के लिए प्यार और परंपरा से भरपूर खास तोहफा देने के लिए मंगवा रहे हैं। हिमईरा का ये खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स

हिमाचल की महिलाओं द्वारा खासतौर पर भैया, भाभी और बहन के लिए कस्टमाइज किए गए हैं। हिमाईरा के हस्तनिर्मित और घर पर बने गिफ्ट बॉक्स में भैया और भाभी के लिए राखी, रोली-चावल, थैंक यू कार्ड, राखी कार्ड और सुंदर पैकेजिंग की गई है। इसके अलावा हिमाचल के खास स्वाद चेरी प्रिजर्व, प्लम चटनी और पहाड़ी शहद, प्राकृतिक ब्यूटी उत्पाद कोल्डप्रेस एप्रिकॉट ऑयल, एप्रिकॉट क्रीम, रोजहिप क्रीम और हैंडमेड साबुन खुशबूदार अनुभव – अरोमेटिक गुलाब कैंडल और सॉलिड परफ्यूम, हर्बल चाय के हेल्दी विकल्प ग्रीन टी कॉम्बो जिसमें मिंट और कांगड़ा ग्रीन टी, कैमोमाइल, लेमनग्रास और रोजहिप कांगड़ा टी शामिल हैं गौर हो कि प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पारंपरिक हिमाचली उत्पादों को देशभर में पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई।

हिमईरा ई-कॉमर्स पोर्टल ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में शानदार सफलता हासिल की है। यह पोर्टल तीन जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआत से अब तक 13.10 लाख से अधिक की बिक्री दर्ज की जा चुकी है और प्रदेश भर के 60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचा है। हिमईरा पोर्टल के माध्यम से हिमाचली उत्पादों की मांग न केवल राज्य के भीतर बल्कि देशभर में लगातार बढ़ रही है। अब तक प्राप्त 2,981 ऑर्डरों में से हिमाचल प्रदेश से सर्वाधिक 1,756 ऑर्डर, पंजाब से 178 ऑर्डर, महाराष्ट्र से 171 ऑर्डर, दिल्ली से 126 ऑर्डर, और उत्तर प्रदेश से 102 ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। हिमाचली हस्तनिर्मित और पारंपरिक उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों में पसंद किया जा रहा है। हिमईरा केवल एक ब्रांड नहीं, यह हिमाचली महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की एक सशक्त पहल है। इस पोर्टल ने ग्रामीण उत्पादों को शहरों के बाजारों से जोडकऱ महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक नया रास्ता दिखाया है। हिमईरा एक ऐसा मंच है जहां हर उत्पाद एक महिला की कहानी को बयां करता है। इससे न केवल उनके परिवार की आमदनी बढ़ रही है, बल्कि उनकी सामाजिक पहचान भी बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button