#Social

हिमाचल का पहला सोलर मॉडल विलेज बना इंदौरा का यह गांव


Hospice. धर्मशाला। कांगड़ा जिला के इंदौरा का राजा खास गांव सबसे ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन कर हिमाचल प्रदेश का पहला सौलर मॉडल विलेज बन गया है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि गांव को सौर ऊर्जा के लिए एक करोड़ रुपए की विशेष ग्रांट दी जाएगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कांगड़ा जिला के 43 गांवों में प्रतियोगिता हुई। छह महीने की इस कंपीटीशन में राजा खास गांव ने सबसे ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन कर पहला स्थान हासिल किया। अब ‘मॉडल सोलर विलेज कार्यान्वयन एजेंसी’ गांव को विकसित करेगी। एजेंसी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार

करेगी।

इसके बाद गांव को चरणबद्ध तरीके से सोलर पावर्ड बनाया जाएगा। सरकार द्वारा नामित ‘मॉडल सोलर विलेज कार्यान्वयन एजेंसी’ गांव को सोलर पावर्ड विलेज में बदलने के लिए एक डीपीआर विकसित कर उस पर काम करेगी। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिला कांगड़ा में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा एवं डीएलसीसी के सदस्य सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन ‘हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सीमित’ द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सीमित की ओर से वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास ठाकुर, विशाल ठाकुर तथा कुलबीर सहित विभिन्न हिम उर्जा के जेई गोपाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button