#Social

हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों को अगले महीने से मिल जाएगी राहत


Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों को अगले माह राहत मिल जाएगी। पिछले महीने का जो बिजली का बिल इन किसानों का आया था, वह बिना सबसिडी का था, लेकिन अब सबसिडी के साथ यह बिजली का बिल आएगा और उसमें जो ज्यादा राशि बिजली बोर्ड ने वसूल की है, एडजस्ट कर दी जाएगी। लाखों किसान इस राहत के इंतजार में हैं, क्योंकि इन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जब किसानों को बिजली के बिल आए, तो उस समय यह घोषणा की थी कि किसानों को सबसिडी पर ही बिजली दी जाएगी, क्योंकि सरकार ने उस समय सबसिडी घोषित नहीं की थी और इसका आदेश जारी नहीं हुआ था। लिहाजा बिजली बोर्ड ने तब नियामक आयोग द्वारा तय किए गए टैरिफ पर ही बिजली के बिल जारी कर दिए थे, मगर सीएम ने बाद में आदेश जारी किए, जिस पर अब बिजली बोर्ड ने सबसिडी

दे दी है।

यहां बता दें कि सरकार पिछले महीने से ही किसानों के लिए बिजली पर सबसिडी लागू करेगी और इसी तरह के आदेश बिजली बोर्ड ने जारी किए हैं, जिसके चलते यहां किसानों को अब सबसिडी पर बिल आएंगे। किसान परेशान हैं, क्योंकि इस महीने जो उनको अप्रैल महीने का बिल मिला था, वह बिना सबसिडी का था। इसमें उनको बिजली की दरें करीब साढ़े पांच रुपए से ज्यादा प्रति यूनिट की दर लगी थी। अब इनको सबसिडी के साथ मात्र 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से ही बिजली का रेट लगेगा। इस पर सरकार सबसिडी वहन करेगी और लाखों किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी। हिमाचल में अभी भी 90 फीसदी लोग खेतीबाड़ी से जुड़े हैं और इनमें से 70 फीसदी से ज्यादा लोग खेतीबाड़ी ही करते हैं। यहां पर एक बड़ी संख्या किसानों की है, जिनको अपने खेतों को सिंचित करने के लिए बिजली की जरूरत रहती है। वह पूरी तरह से इसके लिए बिजली पर निर्भर हैं, क्योंकि यहां मौसम का कोई भरोसा नहीं है। तय समय पर कभी बारिश नहीं होती तो फसलों को नुकसान हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button