हुक्का और डॅास पार्टी में पुलिस की दबिश, नशे में धुत्त मिले रईसजादे
Police raid in hookah and dance party, the rich got drunk
भिलाई। कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बावजूद लोग संभलने को तैयार नहीं है। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हुक्का पार्लरों पर भिलाई पुलिस ने दबिश दी। देर रात भिलाई पुलिस ने शहर के 10 से ज्यादा हुक्का बारों, कैफे और रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस टीम को कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते युवा मिले।
पुलिस ने तीन हुक्का-बारों पर कार्रवाई भी की है। पुलिस को इन जगहों से हुक्का के कई प्रतिबंधित सामान मिले हैं। पुलिस ने कैफे और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। स्मृति नगर के फ्लोरा कैफे, क्रास रोड रेस्टोरेंट और मोहन नगर स्थित गोल्हन लगून रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गयी है।


