मौत के कुंए से शव मिलने का सिलसिला जारी, छठा शव बरामद, कई लापता की तलाश
The process of finding dead bodies from the well of death continues, sixth body recovered, search for many missing
भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा लाल पठार में हुए हादसे में एक और शव बरामद किया गया है. शव को एंबुलेंस लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है. अब तक घटना में 6 शव बरामद किए जा चुके हैं. राहत बचाव कार्य अभी जारी है. हादसे में करीब 15 लोगों को बचा लिया गया है. अभी आधा दर्जन लोग लापता हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.
3 पुलिस जवानों का रेस्क्यू
ग्रामीणों ने हादसे का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि बच्चे के कुएं में गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे थे. जहां 40 लोग एक कुएं में गिर गए हैं. जिसके बाद बचाव कार्य में लगे 4 होमगार्ड के जवान ट्रैक्टर सहित कुएं में गिर गए थे. अबतक 3 पुलिस के जवानों को निकाल लिया गया है. जिनमें से एएसआई लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा और आरक्षक रमेश वर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पुलिस का 1 और जवान अभी फंसा हुआ है. जिसे निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है.
गीली मिट्टी होने कारण रेस्क्यू में समस्या
जानकारी के मुताबिक गीली मिट्टी होने के कारण मिट्टी धंस रही है, जिसके कारण रेस्क्यू में समस्या आ रही है. वहीं जिला प्रशासन ने 11 गुमशुदा के नाम जारी किए हैं. चार लोग विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. बाकी घायल गंजबासौदा मे भर्ती हैं. जिनकी संख्या करीब एक दर्जन तक बताई जा रही है. घटना में अबतक 5 लोगों की मौत हो गई है

ऐसे हुआ पूरा हादसा
दरअसल पूरी घटना तब हुई जब एक 12 साल की बच्ची कुएं पर पानी भरने के लिए गया. जहां पानी भरने के दौरान बच्चा कुएं में गिर गया. जिसे बचाने के लिए कुछ लोग कुएं में उतरे. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं पर लगी जाली पर चढ़ गए. भार ज्यादा होने के कारण कुएं की जाली टूट गई. जिससे कुएं में करीब 40 लोग गिर गए. जिसके बाद सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंच गई. जिसके बाद एक फिर हादसे पर हादसा हो गया. जहां रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर के साथ मिट्टी धंसने फिर करीब 10 लोग अंदर गिर गए.


