#Social
होली के रंगों में रंगा बिलासपुर

Bilaspur. बिलासपुर। जिला मुख्यालय बिलासपुर में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में रंगों की बौछार, गुलाल की खुशबू से वातावरण रंगीन हो उठा। एआईएफडी संस्थान की मालिक एवं प्रबंध निदेशक रीना ठाकुर ने अपनी स्टूडेंट्स के साथ रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर
डांस भी किया।
एआईएफडी संस्थान की प्रबंध निदेशक रीना ठाकुर ने सभी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली के त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगाएं। उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश देती है। इसलिए सभी को चाहिए कि इस पावन अवसर पर सामाजिक समरसता को मजबूत करें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। संस्थान की मास्टर ट्रेनर शालू ने भी रंगों के त्योहार पर सभी को बधाई एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।




