ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जिले में हुई शुरुआत भव्य शुभारंभ

Ambikapur. अंबिकापुर। जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 मार्च से हुआ। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत की उपस्थित रहीं। प्रथम HPV वैक्सीन 14 वर्ष की अंकिता टोप्पो को लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस.मार्को ने बताया कि HPV वैक्सीन टीकाकरण हेतु वही किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया हो, परंतु 15 वां जन्मदिन ना मनाया हो।

महापौर मंजूषा भगत

ने लोगों से अपने 14 वर्ष की बेटियों को HPV वैक्सीन लगाने हेतु आग्रह किया गया। इस दौरान डॉ अविनाशी कुजुर द्वारा सर्विकल कैंसर व इससे बचाव हेतु HPV वैक्सीन की उपयोगिता के सबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों में भारत सिंह सिसोदिया, ममता तिवारी, किरण साहू, अभय साहू, अनिल तिवारी, मनीष बारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस मार्को, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र आर्या, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. के. सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के. पी. विश्वकर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाशी कुजुर, अंकित वर्मा, सुरेश एक्का उपस्थित रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button