#Social
कलेक्टर ने आरंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के प्रसुति कक्ष में भर्ती महिला से मुलाकात की और मिल रही सुविधाओं और शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर दवा कक्ष में गए और एक्सपायरी दवाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि दवाओं की रख रखाव उचित ढंग से की जाए। कलेक्टर अन्य कक्षों में भी भर्ती मरीजों से मुलाकात की और वहां घरेलू हिंसा से घायल हुई महिला से बातचीत की और कहा कि पुलिस विभाग ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। वहां उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिला के पति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना भेजा।




