04 May 2025: क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि 4 मई 2025 (Aries)- मेष राशि वाले आज संभलकर रहें। सेहत खराब हो सकती है। कारोबार में गलती से टेंडर हाथ से जा सकता है, तनाव बढ़ेगा। ऑफिस में किसी से बहस की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन संघर्ष से भरा रहेगा।

वृषभ राशि 4 मई 2025 (Taurus)- वृषभ राशि वाले छोटी बहन की संगत पर नज़र रखें। कारोबार में लोन अप्रूवल से राहत मिलेगी। कस्टमर्स को ऑफर देकर बिक्री बढ़ाएं। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।ऑफिस में कॉन्फिडेंस बना रहेगा। लव लाइफ में पुरानी यादें ताज़ा होंगी।

मिथुन राशि 4 मई 2025 (Gemini)-मिथुन राशि वालों को फाइनेंस से लाभ की संभावना है। प्रतियोगी छात्र खुद की मेहनत से सफल होंगे। ऑफिस में सीनियर्स की मदद से तनाव कम होगा। फैमिली में व्यवहार सुधारने की ज़रूरत है। रोमांस बढ़ेगा।

कर्क राशि 4 मई 2025 (Cancer)-कर्क राशि वालों का मन शांत व प्रसन्न रहेगा। स्पोर्ट्स में सुधार और सफलता के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यों को स्मार्ट तरीक़े से पूरा करेंगे। ऑफिस में ज़िम्मेदारियों में इज़ाफा। 

सिंह राशि 4 मई 2025 (Leo)- सिंह राशि वालों के नए संपर्क से काम में बाधा आ सकती है। कारोबार में व्यवहार सुधारना ज़रूरी। लाइफ पार्टनर से अहंकार टकराव टालें। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में पदोन्नति के लिए मेहनत बढ़ाएं।

कन्या राशि 4 मई 2025 (Virgo)- कन्या राशि वालों को बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी। प्रतियोगी छात्र तेज़ी से पढ़ाई शुरू करें। ऑनलाइन कारोबार में फायदा होगा। हेल्दी डाइट पर ध्यान दें। लाइफ पार्टनर से मिलकर विवाद खत्म करें।

तुला राशि 4 मई 2025 (Libra)- तुला राशि वाले पिताजी की सलाह मानें। ऑफिस में ट्रांसफर में देरी संभव है। संपत्ति बंटवारे में समानता रखें। नया कारोबार शुरू करने का शुभ समय है। लव लाइफ में सुकून और रोमांस रहेगा।

वृश्चिक राशि 4 मई 2025 (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रमोशन खबर मिल सकती है। जॉब में बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा। जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। परिवार में रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

धनु राशि 4 मई 2025 (Sagittarius)- धनु राशि वाले यात्रा में सतर्क रहें। कारोबार में उतार-चढ़ाव से चिंता  सता सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में काम का भार बढ़ेगा। कारोबारी पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि 4 मई 2025 (Capricorn)- मकर राशि वालों का कारोबार चलेगा। फायदे का सौदा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत के लिए खान-पान नियंत्रित करें। स्टूडेंट्स को फैमिली की मदद मिलेगी।

कुंभ राशि 4 मई 2025 (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को कर्ज से राहत मिलेगी। कारोबार के प्रचार का अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में सुधार होगा। पढ़ाई में समय प्रबंधन ज़रूरी। खेल से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है।

मीन राशि 4 मई 2025 (Pisces)- मीन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। पर्सनल डिसीज़न सोच-समझकर लें। पैरेंट्स की सेहत का ध्यान रखें। आपकी सैलरी बढ़ सकती हो। लव लाइफ अनुकूल रहेगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button