10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

Meghalaya Blast : मेघालय। पूर्वोत्तर भारत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में गुरुवार सुबह भयंकर विस्फोट हुआ। इस खौफनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।


Meghalaya Blast : जानकारी के अनुसार धमाका खदान में काम कर रहे मजदूरों के बीच हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें बचाव कार्यों में जुटी हैं।

Meghalaya Blast : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक मजदूर असम के रहने वाले हो सकते हैं। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच में गैस लीक या टेक्निकल खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है।


Meghalaya Blast : अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि धमाके के बाद खदान की पहाड़ी का एक हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया है और कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।


Meghalaya Blast : यह हादसा मेघालय में अवैध खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या खदान के अंदर सुरक्षा उपाय पर्याप्त थे और क्या मजदूरों को जोखिम में डालकर काम कराया गया, इन सभी बातों की जांच अब प्रशासन द्वारा की जाएगी। बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button