गायिका पद्मश्री ममता चन्द्राकर बनीं खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति, राज्यपाल ने की नियुक्ति

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने गायिका पद्मश्री ममता चन्द्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ विवि में अनुसुईया उइके द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेखित किया गया है कि मोक्षदा चन्द्राकर का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्त विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।
आपको बता दें कि देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली ममता चंद्राकर खैरागढ़, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा डी-लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें सन 2016 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्मश्री से और 2013 छत्तीसगढ़ रत्न में अलंकृत की गयीं। वहीं राज्यपाल उइके ने ममता चन्द्राकर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का नाम और ऊंचाईयों तक ले जाएंगी।