11 केवी बिजली तार की चपेट में आए दंपति

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के चांपा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे पति-पत्नी 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गए। हादसे में पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चांपा थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर दर्दनाक हादसा हुआ। महुदा निवासी 50 वर्षीय रामनाथ अपनी पत्नी 45 वर्षीय लता कर्ष के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

– Advertisement –

Ad image

करंट लगने से रामनाथ नीचे सड़क पर गिर गए, जबकि उनकी पत्नी लता भी गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं लता कर्ष का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। निर्माण स्थल की सुरक्षा और सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हादसे की जिम्मेदारी किसकी है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button