12 बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक

महासमुंद। CG NEWS : बसना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 12 बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सभी 12 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बसना समेत सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की वारदातों का राज खुला है।
बाइक चोरी की शिकायत से शुरू हुई जांच

मामला 11 अगस्त का है, जब नरेश डडसेना ने अपनी एचएफ डीलक्स बाइक गढ़फुलझर से चोरी होने की शिकायत बसना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को वाहन चोर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी
2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टिकेश्वर बाघ चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जगदीशपुर रोड पर पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई बाइक चोरी करने की बात कबूल की।
12 बाइक चोरी का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों से कुल 12 मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। चोरी की गई बाइकों को ग्राम सावित्रीपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखा गया था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। बरामद वाहनों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link




