#Social
164 केंद्रों पर 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। हमीरपुर जिला के 164 परीक्षा केंद्रों में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने सुबह के सत्र में परीक्षा दी है। दसवीं कक्षा के छात्रों ने इंग्लिश की परीक्षा और 12वीं कक्षा के छात्रों ने संस्कृत की परीक्षा दी है। बोर्ड छात्रों ने सीसीटीवी के कड़े पहरे में यह परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रों में छात्रों को 9:45 बजे बिठा दिया गया था। जबकि परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों में जनरेटर की सुविधा करने के भी निर्देश दिए गए थे, ताकि
अगर किसी कारणवश बीच मेंं कट लगता है, तो सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में कोई बाधा न आ सके। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई। यहां भी सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता थे। उधर, पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय हमीरपुर प्रधानाचार्य मुश्ताक के मोहम्मद ने बताया किपीएमश्री हमीरपुर स्कूल में दसवीं कक्षा के 103 छात्रों ने इंग्लिश की परीक्षा दी है। 12वीं कक्षा के 30 छात्रों ने संस्कृत की परीक्षा दी है। तीन प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने भी परीक्षा दी है।



