मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही

बलरामपुर-रामानुजगंज। CG CRIME NEWS : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी के चरित्र पर संदेह और पारिवारिक विवाद के चलते पति पर अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या करने का आरोप है। घटना ग्राम कोटागहना की है। मामले में राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

दरअसल, पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना का है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू का अपनी पत्नी चिंतामणि कोरवा के साथ विवाद हुआ था। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। घटना के दिन पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बातचीत कर रही थी और अपने दो वर्षीय पुत्र को साथ ले जाने की जिद कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्राम कोटागहना के उपसरपंच अनिल तिवारी ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और गवाहों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और मृतिका के कपड़े जब्त किए हैं।

मामले में कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस ने आरोपी रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कोटागहना को 17 अक्टूबर 2026 की रात 7 बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विवेचना जारी है। फिलहाल, पत्नी की हत्या के इस मामले में आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button