37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन, पुरुष

रायपुर। SPORTS NEWS : राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित 37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला केरल और तमिलनाडु की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27-29 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में केरल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि इंडियन रेलवे की टीम उपविजेता रही।

– Advertisement –

Ad image

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक बलदेव सिंह भाटिया, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच ड्रैगन, फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, उपाध्यक्ष सतेंद्र पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

 

 होरा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों, आयोजकों और स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों से ही 37वें फेडरेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन संभव हो पाया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। होरा ने आगे कहा कि ऐसे बड़े खेल आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और उत्साह का विकास होता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में रायपुर राष्ट्रीय स्तर के और भी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button