दर्दनाक हादसा, 6 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बारसूर-गीदम मार्ग के राम मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियों पेड़ से जा टकराई है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल है. जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल हौरनार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना इतनी जबरदस्त है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. इधर बारसूर पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल को गीदम अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां हालात नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि स्कार्पियों वाहन क्रमांक CG 17 KN 1549 जगदलपुर की है.

बताया जा रहा है कि स्कार्पियों में कुल 11 लोग सवार थे. जिसमें से 4 लोग गीदम हौरनार गांव के और शेष जगदलपुर के रहने वाले हैं. हादसे में 6 लोगों अब तक मौत हो चुकी है. 2 घायलों का गीदम अस्पताल और 3 घायलों को दन्तेवाड़ा अस्पताल इलाज चल रहा है.


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button