#Social
68वीं जिला स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता सम्पन्न, छात्राओं ने किया Rajasthani लोक नृत्य प्रस्तुत
Bhilwara भीलवाड़ा। 68वीं जिला स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्रा) का भव्य समापन समारोह पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के मुख्य आतिथ्य एवं भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि डाॅ.राजकुमार चतुर्वेदी, प्राचार्य माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाड़ा, डाॅ. शंकर लाल माली, पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष राकेश पाटनी, पार्षद विजय लढा, पार्षद सागर पाण्डे, भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोड़ानी एवं जिला बॉलीबॉल संघ सचिव शिवराम खटीक थे। मुख्य अतिथि अवस्थी ने खिलाड़ी छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा की जिला स्तर पर नाम रोशन करने के बाद आपको
राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करना है। इसी प्रकार अध्यक्ष राकेश पाठक ने कहा की मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में खेल संस्कृति का विकास हुआ है और भारत विश्व स्तर पर अनेक मेडल जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहा है, आपको भी इसी प्रकार आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करना है।




