छत्तीसगढ़ में आज 768 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 8 लोगों की मौत… रायपुर जिले से मिले 253 पॉजिटिव

रायपुर : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पहले से और तेज हो गई है. संक्रमण के मामले अब डराने वाली स्थिति में पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा बुरी स्थिति हॉट स्पाट बने रायपुर में है. आज प्रदेश में 768 नए मरीजों की पुष्टिहुई है. इनमें रायपुर जिले से 253 मरीज शामिल हैं. देर रात यह आंकड़े और बढ़ सकते हैं. वहीं 266 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.

प्रदेश में मरीजों की संख्या के साथ-साथ मौतों का आकंड़ा भी बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को
को 8 मरीजों की मौत हुई है. इनमें रायपुर जिले से 5लोग शामिल हैं, जबकि कोरिया, अंबिकापुर और कोरबा से 1-1 मरीजों की मौत हुई है.

प्रदेश की वर्तमान स्थिति

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक 19 हजार 459 मरीज मिल चुके हैं. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्य़ा 7 हजार 274 है. वहीं 12 हजार 5 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं आज 8 मौतों के साथ प्रदेश में अब तक 180 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

इन जिलों से इतने मरीज

रायपुर से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर-चांपा से 37, रायगढ़ से 33, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23 और धमतरी से 19 मरीज मिले हैं.

इसके साथ ही गरियाबंद से 14, कोण्डागांव से 11, बलौदाबाजार से 09, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर से 2-2 और  मुंगेली से 1 मरीज मिले हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button