97.50% अंकों के साथ सौम्या साहू ने बनाई राज्य टॉप-10 में

तिल्दा-नेवरा, । कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सौम्या साहू ने 97.50% अंक प्राप्त कर राज्य की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया है। सौम्या की इस उपलब्धि से तिल्दा-नेवरा क्षेत्र एवं विद्यालय में हर्ष और गौरव का माहौल है।

सौम्या साहू पी.एम.श्री प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा-तिल्दा की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया। सौम्या के पिता मुकेश कुमार साहू एवं माता श्रीमती कादम्बिनी साहू ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।

– Advertisement –

Ad image

विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार बंजारे ने सौम्या को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षकगण अश्वनी कुमार कर्ष, बेदराम, प्रशांत कटारिया, वेदप्रकाश साहू, श्रीमती अंकिता परगनिहा एवं श्रीमती आयशा खान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

रानी सौरभ जैन ने किया सम्मान:
इस उपलब्धि पर महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद वार्ड क्रमांक 21 रानी सौरभ जैन सौम्या के निवास पहुंचीं। उन्होंने शाल भेंट कर सौम्या का सम्मान किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। रानी सौरभ जैन ने कहा, “सौम्या ने पूरे तिल्दा-नेवरा का नाम रोशन किया है। यह बेटियों की शक्ति का प्रमाण है।”

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने आगे कहा, “नारी सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन हमारी सरकार की सोच है। इसी ध्येय पर भाजपा सरकार चल रही है। बालिकाओं को पढ़ाई में पूरी तरह सरलता मिले, इसलिए सरस्वती सायकल योजना और बालिका छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं से स्कूल और कॉलेज में बालिकाओं की उपस्थिति लगातार बढ़ी है। सौम्या जैसी बेटियां इसी का परिणाम हैं।”

गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएं:
इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार चंदानी, प्राचार्य बी.एन.बी. शासकीय उ.मा. विद्यालय नेवरा, डॉ. एल.पी. साहू तथा सौरभ जैन ने भी सौम्या को बधाई दी। सभी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए सौम्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सौम्या साहू की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। पूरे क्षेत्र में उसकी सराहना की जा रही है। सौम्या आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button