ED के रडार पर TDI Infratech! ऑफिस में देर रात तक चली तलाशी

MOHALI मोहाली: पंजाब के मोहाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी TDI Infratech के सेक्टर-119 स्थित कार्यालय पर कार्रवाई की है। ED की टीम ने सोमवार को सुबह करीब 11 बजे कंपनी के दफ्तर में पहुंचकर दस्तावेजों, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू की। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 15 अधिकारियों की टीम कार्रवाई में शामिल थी और तलाशी देर रात तक जारी रही। ED की यह कार्रवाई PR-6 रोड प्रोजेक्ट से जुड़ी जमीन के मुआवजे में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। PR-6 मोहाली में प्रस्तावित करीब 200 फीट चौड़ी मुख्य सड़क है, जो एयरपोर्ट रोड के सेक्टर-117 को बनूड़-लांडरां रोड से जोड़ने की योजना का हिस्सा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button