अवैध महुआ शराब पर पुलिस की रेड, 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फरहदा के दैहान पारा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रूखमणी भोई और अमृत निषाद को पकड़ा। तलाशी और जांच के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शराब को विधिवत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रूखमणी भोई पति स्वर्गीय मनोज भोई, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी अमृत निषाद पिता समारू निषाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीखुर्द बूटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर बताया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये है। आरोपियों से शराब रखने और बिक्री करने से संबंधित जानकारी मांगी गई। इसके बाद दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Source link


