पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार का संचालन करते दो युवतियों सहित महिलाएं गिरफ्तार।

 

 

रायपुर। टिकरापारा थाना इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने महिला और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। पिछले कई दिनों से महिला देह व्यापार का संचालन कर रही थी। रोज शाम को महिला के घर युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस को सूचना दिया गया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और मौके पर एक महिला और दो युवतियों को पकड़ा गया। मौके पर ग्राहक नहीं मिला। इस कारण पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गौरतलब है कि पुलिस के मुताबिक ईश्वर नगर में 35 वर्षीय महिला के घर पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। आसपास के लोगों का इस पर ध्यान गया। इसके बाद उन्होंने इस पर आपत्ति की और पुलिस को सूचना दिया। टिकरापारा पुलिस ने महिला के घर में दबिश दी। मौके पर महिला सहित दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिली। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

याकूब मेमन, टीआई (टिकरापारा) ने कहा बताया –

महिला के खिलाफ शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला और दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिली। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button