पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए लगा निःशुल्क

सरगुजा । CG NEWS: सरगुजा पुलिस एवं जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थित पुलिस अस्पताल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिजनों समेत करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया।


सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले शिविर में मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गायनेकोलॉजी, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, नेत्र रोग, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
सरगुजा पुलिस प्रशासन ने शिविर को सफल बनाने के लिए जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Source link




