दो दिन से लापता शख्स का खेत में मिला कटा हुआ

बलरामपुर CG NEWS : बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो दिन से लापता एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर खेत में मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति 2 अक्टूबर की शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसी बीच खेत में स्कूटी और कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल की जांच करने के साथ मामले से जुड़े सुराग जुटा रही है। घटना को लेकर गांव में भी दहशत का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button