तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे कई लोगों को गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही करौंधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सुरजमणि पति बालेश्वर और 30 वर्षीय किरण पति कपिल के रूप में हुई है। दोनों देवरी, थाना करौंधा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई।
दुर्घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। इनमें से नौ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के कारण हादसे के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद की। इसके साथ ही दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link


