आरंग में 24 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य

आरंग। CG NEWS: नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को आरंग में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसएमसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, विगोर फाउंडेशन एवं सत्यानंद फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट, आरंग के तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी राउत (एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी) तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ खरे (एमबीबीएस, डीएनबी, डी. ऑर्थो) अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान मरीजों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ ईसीजी (ECG) एवं ईको (ECHO) की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसका आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर, अग्रवाल पारा, आरंग में होगा। आयोजकों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लें तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।

आयोजकों के अनुसार, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से संभावित बीमारियों की पहचान और उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सावन शुक्ला (9926158540), अर्पित चौधरी (8770906243), अरविंद गुप्ता (9713219196) एवं बृजेश सोनी (9993370393) से संपर्क किया जा सकता है।

– Advertisement –

Ad image

आयोजकों ने स्वस्थ आरंग, सशक्त आरंग के संकल्प के साथ नगरवासियों से इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button