रायपुर के डॉ. राधाबाई कन्या महाविद्यालय में 30

रायपुर। CG NEWS: डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में एक माह का ब्यूटी पार्लर के कोर्स कराया गया। यह कोर्स प्राचार्य डॉ वी के जोशी के मार्गदर्शन एवं स्टैंप सेल तथा आईक्यूएसी के माध्यम से खेल विभाग द्वारा संचालित किया गया।यह कोर्स छात्राओं के लिए निशुल्क आयोजित किया गया, प्रशिक्षण का समस्त खर्च कलेक्टर मद से प्राप्त राशि 4,50,000 से किया गया।

– Advertisement –

Ad image

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और नेल आर्ट जैसी कई स्किल्स सीखाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोर्स संचालित करने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का कौशल विकास करना एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण में 30 छात्राओं ने भाग लिया एवं नियमित रूप से कोर्स को पूरा किया।

– Advertisement –

Ad image

सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मनीषा शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप अपना खुद का ब्यूटी सैलून या पार्लर खोल सकती हैं और अपने काम की खुद मालिक बन सकती हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में रोज़ नए ट्रेंड्स और प्रोडक्ट्स आते हैं। प्रशिक्षण के जरिए आधुनिक तकनीक और उपकरणों से अवगत कराया गया हैं।

प्रशिक्षण के समापन के अवसर में अवसर पर स्टेप सेल के प्रभारी डॉ. रूपा सल्होत्रा ने छात्राओं को बधाई दी एवं भविष्य में इसे रोजगार के रूप में अपनाने की सलाह भी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की क्रिड़ा अधिकारी रेबेका बेन ने किया।

आईक्यूएसी समन्वयक डॉ प्रीति श्रीवास्तव,स्टैंप सेल की सदस्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा डॉ. श्वेता अग्निवंशी,सुश्री नैनी तांडी एवं डॉ.निशा बारले उपस्थिति थे।कार्यक्रम में महाविद्यालय विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक तथा अतिथि व्याख्याता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button