गोठ बात-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं समस्याएं

​आरंग। CG NEWS: नगर पालिका परिषद आरंग पुराने कार्यालय में शनिवार को आयोजित ‘गोठ बात’ कार्यक्रम के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं और मांगों को संजीदगी से सुनते हुए समाधान के आवश्यक प्रयास किए। इस गोठ बात में पूर्व परिषद और पूर्व शासन काल के दौरान वार्ड क्रमांक 06 में स्थित सी.एम. चन्द्राकर कालोनी के प्लॉट को अवैध घोषित करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रतिबंधित प्लाटिंग का शिकार हुए खरीदारों ने पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए खरीदे गए प्लाटों पर भवन निर्माण की अनुज्ञा प्रदान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं ग्राम गुल्लू के रामसेवक लोधी ने बंदोबस्त सुधार में हुई लिपिकीय त्रुटि के कारण फंसी अपनी 76 डिसमिल जमीन को वापस दिलवाने की गुहार लगाई।​

इसके अलावा बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़े कई मामले भी सामने आए। वार्ड क्रमांक 13 ओडका निवासी तिजाऊ मारकंडे ने आवास योजना की बकाया किश्त जारी कराने तथा धर्मेंद्र मारकंडे ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने का आग्रह किया।

– Advertisement –

Ad image

वार्ड क्रमांक 05 पटेल पारा से पुरुषोत्तम पटेल के नेतृत्व में पहुंचे मोहल्लेवासियों ने इलाके में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और अंडरग्राउंड नाली निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही पार्षद उमाकांत यादव व यादव समाज के लोगों ने पेवर टाइल्स लगवाने और सामाजिक भवन में शौचालय निर्माण की मांग रखी। पालिका अध्यक्ष डॉ. जैन ने सभी नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित के इन सभी विषयों पर प्राथमिकता के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button