CGNews-BSUP कॉलोनी में एक युवक की हत्या का मामला,मामले की जांच जारी


रायपुर। RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित लाभांडी BSUP कॉलोनी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सेंट्रल DCP तारकेश्वर पटेल, एडिशनल DCP विवेक शुक्ला, ACP रमाकांत साहू और तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस लाभांडी BSUP कॉलोनी के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता चल सकेगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button