2300 पदों पर नियुक्ति कब? परिजनों संग मंत्री बंगले में

रायपुर। Raipur News: सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग अब शिक्षा मंत्री के निवास तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह डीएड अभ्यर्थी अपने परिजनों को साथ लेकर मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पहुंचे और परिसर में बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित होने तक वहीं डटे रहने की बात कही है।

2300 पदों के लिए स्पष्ट समयसीमा की मांग

– Advertisement –

Ad image

अभ्यर्थियों की मांग है कि करीब 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। अब वे नियुक्ति के लिए तय तारीख चाहते हैं, ताकि उन्हें पता चल सके कि उनकी प्रतीक्षा कब समाप्त होगी।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, उनका आंदोलन 321 दिनों से जारी है। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर संघर्ष करने के बाद उन्होंने अपनी मांग सीधे मंत्री निवास तक पहुंचाने का कदम उठाया है।

– Advertisement –

Ad image

समझाइश के बीच मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

बंगले में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के बैठने की सूचना पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस उन्हें निर्धारित धरना स्थल पर लौटने के लिए समझा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों और अभ्यर्थियों के बीच बहस भी हुई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के समय शिक्षा मंत्री बंगले में मौजूद नहीं थे। परिसर में बैठे अभ्यर्थी नियुक्ति की तारीख तय करने की मांग पर कायम हैं।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button