छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी रात की ठंड, 3 डिग्री तक गिर सकता है

रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अब दोपहर की धूप के बीच सुबह और रात की ठंडक बढ़ने लगी है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने के बाद प्रदेश में बारिश का असर घटा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार, 7 नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार कम हैं।

रायपुर में साफ रहेगा आसमान, सुबह और रात में हल्की ठंड

– Advertisement –

Ad image

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने के आसार हैं।

अंबिकापुर में सबसे कम रहा रात का पारा

– Advertisement –

Ad image

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। कोहकामेटा में सबसे ज्यादा 4 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं रायपुर और माना में दिन का पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।

पूर्वी तेलंगाना और तटीय आंध्र के ऊपर बना है चक्रवाती घेरा

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत कम हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button