छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

थम नहीं रहा राहुल गांधी मामले पर बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव के विरोध में निकाला मार्च

रायपुर. भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के सामने हुए उपद्रव से नाराज भाजपाई आज पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां वे पुलिस अधीक्षक से मिलना चाहते थे लेकिन उनके अवकाश में होने के कारण उप पुलिस अधिकारी ने मुलाकात की. दूसरी ओर खबर है कि भाजपा के घायल कार्यकर्ता आज एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे हैं. 

भाजपाई आज पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना दे दिया और जमकर नारेबाजी की. भाजपा ने नारा लगाया कि कांग्रेस की गुंडागर्दी नही चलेगी. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा नेता राजीव कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा, के नेतृत्व में भाजपा रायपुर जिला का यह पैदल मार्च हुआ. सभी नेताओं को कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया.

संघ कार्यालय घेराव करने की योजना फुस्स 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसियों ने आज आरएसएस कार्यालय जागृति मण्डल का घेराव करने की योजना बनाई थी. इसकी जानकारी एलआईबी के द्वारा हासिल हुई तो संघ के रायपुर के नेता सक्रिय हो गए.ं सूचना मिलने पर लगभग 250 स्वयंसेवक जागृति मण्डल में इकटठा हो गए थे जिनके हाथ में दण्ड भी था. इसकी सूचना जैसे ही कांग्रेस नेताओं को लगी, उन्होंने आरएसएस कार्यालय जाने का कार्यक्रम रदद कर दिया. हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नही हो सकी है.

जानते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद से राजधानी का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. कल कुछ कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया था तथा हाथापाइ्र में भाजपा के तीन चार कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. इससे गुस्साए भाजपाईयों ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोला था. वहां भी पथराव होने की खबर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button