मातर महोत्सव में बड़ा हादसा, पटाखे से झुलसी

दुर्ग/ भिलाई। CG NEWS : मातर महोत्सव के दौरान पटाखे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में युवती के चेहरे पर चोट आई है, वहीं पटाखे की तेज आवाज के कारण उसके कान का पर्दा भी फट गया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी का है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मातर महोत्सव के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर भीड़भाड़ वाली जगह पर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भिलाई-3 थाना में इसकी सूचना दी। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों और ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

– Advertisement –

Ad image

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button