तीन मंजिला टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल टीमें मौके पर
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। शहर के सचिन इलाके में स्थित होजीवाला इंडस्ट्रियल कंपाउंड की जीबी टेक्स (GB Tex) फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कपड़ा मौजूद होने के कारण आग बुझाने का अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
Source link



