राजनांदगांव में कांग्रेस की हेमा देशमुख बनीं महापौर, भाजपा की शोभा सोनी को दी मात
राजनांदगांव। नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब निकायों में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव भी होने लगा है। जैसा कि उम्मीद थी कि इस बार कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा उसी उम्मीद के मुताबिक पहले नगर निगम राजनांदगांव में आखिर भाजपा समर्थित दावेदार को मात देकर कांग्ेस का महापौर काबिज हो गया।
राजनांदगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आखिरकार कांग्रेस की हेमा देशमुख को महापौर चुन लिया है. हेमा देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को पराजित किया. सभापति के रूप में कांग्रेस के हरिनारायण धकेता का चयन किया गया है. महापौर चुनाव के पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला मौजूद थीं. शपथ ग्रहण के बाद महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.
निगम में संख्या के हिसाब से निगम में कांग्रेस के 22, भाजपा के 21 और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 8 है. इस तरह से 51 पार्षदों वाले निगम में बहुमत के लिए 26 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी. हेमा देशमुख को 31 मत मिले, वहीं भाजपा से शोभा सोनी को 20 मत मिले. इस तरह से कांग्रेस की हेमा देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को 11 मतों से हराया.
नगर निगम सभापति पद का चुनाव में कांग्रेस के हरिनारायण धकेता के खिलाफ भाजपा के शिव वर्मा मैदान में थे. शिव वर्मा को 21 कुल मत मिले, वहीं कांग्रेस के हरिनारायण पप्पू धकेता को 30 मिले मत मिले. इस तरह से पप्पू धकेता 10 मतों से नगर निगम सभापति के तौर पर घोषित हुए.



