सारा अली खान का बिकनी लुक फैन्स को कर रहा है पागल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. वैकेशन के दौरान एक्जॉटिक लोकेशन्स पर ली गई तस्वीरें वह इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. 
इन फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आई थीं, और अब कुछ नई तस्वीरों में वह समंदर किनारे पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं. सारा तस्वीरों में बिकिनी पहन कर समंदर किनारे बने पूल में तैरती और खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. तस्वीरों को महज 4 घंटे के भीतर 13 लाख से ज्यादा बार लाइक किया गया है.



