होली पर नेताओं पर कोरोना अटैक, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री समेत आला नेताओं ने रंग से बनाई दूरी
कोरोना वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत देशभर के सभी बड़े नेताओं ने होली और रंग गुलाल से दूरी बना ली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे।गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को एडवाइजरी भेजी गई है जिसमें लोगों से भीड़-भाड़़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील की गई है।



