मप्र में कमलनाथ सरकार संकट में, मंत्री विधायक लापता

मप्र में कमलनाथ सरकार संकट में है। एक तरफ 6 मंत्रियों समेत 11 विधायक लापता हैं तो दूसरी तरफ दिग्गज नेता ज्योदिरादित्य सिंधिया लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में है। तमाम परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ इस समय अपने आवास पर शेष विधायको के साथ बैठक कर रहे हैं।

कमलनाथ सरकार की ओर से बेशक मौजूदा राजनीतिक संकट को सुलझा लेने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाले चार विधायकों के बेंगलुरू के रिसॉर्ट में बीजेपी नेताओं के साथ जाने के बाद ये संकट सामने आया था.

संकट अभी सुलझा नहीं है, इसका सबूत निर्दलीय विधायक सुरेंद्र शेरा ने दिया है.स्‍टेट हैंगर से वे सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। उनके साथ सांसद विवेक तन्‍खा, मंत्री पीसी शर्मा, सुरेंद्र बघेल और जीतू पटवारी भी थे। जानकारी के अनुसार सीएम मंत्रियों के साथ आपात बैठक कर रहे हैं। इसमें करीब 10 मंत्री मौजूद हैं। दिग्विजय सिंह भी बैठक में पहुंचे हैं। वहीं सिंधिया के सचिन पायलट से मिलने की जानकारी भी सामने आ रही है।

शेरा बीते शुक्रवार को कांग्रेस के खेमे में लौट आए थे. समझा जाता है कि उनसे कैबिनेट मंत्री बनाने का वादा किया गया. लेकिन शेरा ने अब गृह मंत्री बनाए जाने की मांग कर कमलनाथ सरकार के लिए दिक्कत बढ़ा दी है.

संकट अभी सुलझा नहीं है, इसका सबूत निर्दलीय विधायक सुरेंद्र शेरा ने दिया है.स्‍टेट हैंगर से वे सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। उनके साथ सांसद विवेक तन्‍खा, मंत्री पीसी शर्मा, सुरेंद्र बघेल और जीतू पटवारी भी थे। जानकारी के अनुसार सीएम मंत्रियों के साथ आपात बैठक कर रहे हैं। इसमें करीब 10 मंत्री मौजूद हैं। दिग्विजय सिंह भी बैठक में पहुंचे हैं। वहीं सिंधिया के सचिन पायलट से मिलने की जानकारी भी सामने आ रही है।

शेरा बीते शुक्रवार को कांग्रेस के खेमे में लौट आए थे. समझा जाता है कि उनसे कैबिनेट मंत्री बनाने का वादा किया गया. लेकिन शेरा ने अब गृह मंत्री बनाए जाने की मांग कर कमलनाथ सरकार के लिए दिक्कत बढ़ा दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button