कोरोना अटैक; नेताओं ने बनाई रंग से दूरी, सभी ने रद्द किए अपने कार्यक्रम
कोरोना ने होली का रंग में भंग डाल दिया है। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों और तमाम राजनेताओं ने अपने होली से जुड़े तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने होली के कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया था…अब खबर है कि प्रदेश के मंत्री भी कोरोना वायरस की वजह से होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी का तमाम मंत्री भी पालन करेंगे।
सूचना के मुताबिक मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों की मौजूदगी वाले समारोह को रद्द करने का निर्देश दिया था।




