कोरोना वायरस के कारण 24 मार्च को होगा आईपीएल को लेकर बड़ा फैसला

कोरोना वायरस के कारण बीसीसीआई आईपीएल को स्थगित कर चुकी है. हालांकि अब तक नई तरीखों औऱ फॉर्मेट पर कोई फैसला नहीं किया गया है. 14 मार्च को बीसीसीआई की बैठक हुई थी जिसमें कई विकल्पों पर बात की गई थी लेकिन कोई फैसला नहीं आया था. अब उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार यानि 24 मार्च को होने वाली बैठक में इस पर फैसला किया जा सकेगा. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी बैठक
बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मंगलवार को आगे की रणनीति पर काम करेंगे. बीसीसीआई का कार्यालय बंद हो चुका है और सभी की सुरक्षा को देखते हुए इसे होटल में नहीं कराया जा सकता. ऐसे में बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने का फैसला किया गया है.’

फ्रेंचाइजी मालिकों और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई पिछली बैठक में आईपीएल छोटा करने समेत छह से सात विकल्पों पर बात की गई थी. बैठ के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने कहा, ‘हमने फ्रेंचाइजी मालिकों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कैसे हो सकता है और इस समय क्या स्थिति है. फिलहाल यह स्थगित हुआ है. हम हालात की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम हर सप्ताह हालात की समीक्षा करेंगे. इस पर काम करना होगा. हम आईपीएल की मेजबानी करना चाहते हैं लेकिन सुरक्षा की अनदेखी नहीं कर सकते.’

आईपीएल छोटा कराने पर भी हुई थी बात
मुंबई में हुई बैठक में 2 से 3 राज्यों में ही आईपीएल मैच आयोजित करने पर भी चर्चा हुई ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा यात्रा ना करने पड़े. आईपीएल मैचों में कटौती पर भी चर्चा हुई. जरूरत पड़ी तो विदेशी खिलाड़ियों को हटाया जा सकता है. खाली स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले जाएं.

भारत में अब तक कोरोना वायरस के कारण 200 से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं. वहीं कुछ लोगों की जान भी गई है. दुनिया भर में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. खेल जगत ही नहीं बल्कि राजनीति, मनोरंजन और बिजनेस क्षेत्र में इसका काफी असर हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button