बिलासपुर : एक साथ 50 मवेशियों की मौत…मौके पर पहुचीं पशुपाल विभाग की टीम

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के मेड़पार गाँव स्थित अस्थाई गौठान में 50 गायों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. अचानक मवेशियों की मौत से हड़कंप मच गया है. पंचायत की ओर से घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है.
ग्रामीणों ने बताया कि मेड़पार पंचायत की ओर से अवारा मवेशियों को रखने के लिए एक पुराने जर्जर भवन को अस्थाई गौठान में तब्दील कर दिया गया था. जहाँ 100 से अधिक मवेशी रखे गए हैं. अब सूचना ये है कि 50 अधिक मवेशियों की अचानक मौत हो गई है. मृत पाय गए मवेशियों में अधितकर गाय हैं.



