प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले तक पहुंचा कोरोना, दो कर्मचारी निकले पॉजिटिव

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिससे पूरे बंगले में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों ही कर्मचारी महिला है और गृहमंत्री के बंगले में मेड का काम कर रही थीं। एक महिला की उम्र 36 साल वहीं दुसरी की 55 साल है।




