रायपुर में लॉकडाउन के पहले कलेक्टर ने जारी की यह गाइड लाइन

रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने आखिरकार 1 सप्ताह के लॉक डाउन का निर्णय जिला प्रशासन ने ले ही लिया है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 22 जुलाई से 28 जुलाई की रात 12 बजे तक लॉक डाउन रहेगा।
लॉक डाउन के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह लॉक डाउन राजधानी के रायपुर और बीरगांव नगर निगम में किया गया है।



