बड़ी खबर, कोरबा में तब्लीगी जमात का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला
- कोरबा में तब्लीगी जमात का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है. जानकारी के मुताबिक ये युवक नागपुर के पास स्थित कामठी से लौटा था. उक्त युवक कटघोरा पुरानी बस्ती में पाया गया.
युवक की उम्र 16 वर्ष है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे एम्स रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि जमात के करीब 30 लोगों को आइसोलेटेड किया गया था. वहीं इस युवक को छोड़कर अब करीब 29 जमातियों को अभी भी आइसोलेटेड किया गया है.


