छग में फिर मिले दो कोरोना पॅाजीटिव, मरीजों की संख्या पहुंची 23
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ गयी है। कोरबा के कटघोरा में आज दो और नये कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं। दोनों उसी क्षेत्र के हैं, जहां से लगातार पॉजेटिव मरीज मिल रहे हैं। जिन लोगों को आज कोरोना पॉजेटिव आया है, उनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है, जिनमें से 23 मरीजों का इलाज एम्स में अभी चल रहा है। इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में 7 और रविवार को एक ही दिन में 6 पॉजेटिव केस मिले थे। सोमवार को एक भी मरीज नहीं मिला था, लेकिन मंगलवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया और पिछले 48 घंटे के भीतर मरीजों की संख्या 15 हो गयी।



