प्रदेश का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन अधिकार प्राप्त करने वाला पहला जिला बना धमतरी

धमतरी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्रामीणों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार प्राप्त करने के मामले में यह प्रदेश का पहला प्रकरण है। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी बधाई देते हुए इसे आदिवासियों को जंगल और जमीन का वास्तविक हकदार निरूपित किया। शासन के इस निर्णय से उन ग्रामीणों को बेहद राहत मिलेगी, जिन्होंने वर्षों पहले रिजर्व वन क्षेत्र में जीविकोपार्जन का अधिकार मांगा था और अपने हक के लिए दशकों से प्रयासरत थे।


