ब्रेकिंग न्यूज : जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकियों ने किया हमला.., CRPF के 2 जवान और 1 पुलिस अधिकारी हुए शहीद

बारामुला । जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले का सिलसिला जारी है। सोमवार को बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह क्रेइरी क्षेत्र के नाका पार्टी पर खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button