छग में फिर फूटा कोरोना बम, आज मिले 1103 नए मरीज, अब एक्टिव केस की संख्या हो गई इतनी

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक आज प्रदेश में 1103 नए मरीजों की पहचान हुई वहीं 8 लोगों के कोरोना से मृत्यु की पुष्टि भी विभाग के द्वारा की गई है। राहत की बात ये भी है कि 686 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि कुल एक्टिव केस की संख्या अब प्रदेश में 13929 पहुंच चुकी है तो वहीं फिलहाल 31195 लोगों का इलाज जारी है।

आज नए मरीजों की बात करें तो सर्वाधिक कोरोना के नए मरीजों की पहचान राजधानी रायपुर में की गई है जिनकी संख्या 251 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button